सभी खबरें

धार मे तेंदुए का कहर, मासूम की ली जान, पिछले 2 साल में 6 मासूमों की जान ले चुका है

  • तेंदुए ने 10 साल के मासूम को मार डालाधार मे तेंदुए का कहर, मासूम की ली जान, पिछले 2 साल में 6 मासूमों की जान ले चुका ह
  • 2 बार बॉडी बाहर लाने की कोशिश की
  • 39 दिन में दूसरी मौत, दो साल में 6 मासूमों की तेंदुए ने ली जान

धार:-
धार जिले के अमझेरा में सोमवार को तेंदुए का कहर देखने को मिला, यहा  तेंदुए ने 10 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा दोस्तों के साथ भेरूघाट जंगल में मवेशी चराने गया था, जहां झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उसकी जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। 

गोरतालब है की इस क्षेत्र में 39 दिन में तेंदुए ने दो बच्चों की जान ले ली है। पिछले दो साल में 6 मासूम बच्चे तेंदुए का शिकार हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 साल का मासूम संदीप पिता राजू भील दोस्तों के साथ मवेशी चराने जंगल में गया था। वह करीब पौने 12 बजे होली बयड़ा क्षेत्र में झाड़ियों के बीच मवेशियों को देख रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे आदमखोर तेंदुए ने संदीप पर हमला कर दिया। तेंदुए को देख उसके साथी चीखते हुए गांव की ओर जान बचाकर भागे। बच्चों की सूचना पर परिजन तत्काल उसे बचाने जंगल में पहुंचे, जहां संदीप की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि संदीप के शिकार के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। कुछ देर बाद वह वापस शव के पास आया और शव को लेकर जाने की कोशिश करने लगा तभी तेंदुए पर एक युवक की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। शोर सुन वह झाड़ियों में छिप गया। कुछ देर बाद फिर से उसने शव को लेकर जाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने और पत्थर मारने पर उसने खाई की ओर छलांग लगा दी।

पिछले 2 साल में इस क्षेत्र में तेंदुए ने 15 साल से कम उम्र के करीब 6 मासूमों की जान ली है।  39 दिन पहले हाथीपावा वन क्षेत्र में भी 8 साल के अनिल को सोते समय तेंदुआ पलंग से उठाकर ले गया था। अब तक नयापुरा, धौला हनुमान, हाथीपावा और केशवी गांव के बच्चे जान गवां चुके हैं।

डीएफओ अक्षय राठौर ने बताया कि बीट – 86 कड़दा के समीप होलीबयडा क्षेत्र में संदीप पर हमला हुआ है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए इंदौर से टीम बुलाई गई है। ऊमीद है तेंदुआ जल्द ही पकड़ा जागा|  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button