लटेरी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, कुर्सी पर बैठे रहे डॉक्टर, मरीज़ को देखने से किया मना

सिरोंज/लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट – विदिशा जिले के लटेरी से स्वास्थ्य केंद्र की लापवाही का मामला सामने आया हैं। जहां गुरुवार को सुबह 11:00 बजे के समय मिट्ठू लाल के सीने में दर्द हो रहा था। इन्होंने बुधवार को डॉक्टर धाकड़ को अपना सीना दिखाया। उन्होंने दवा लिखी, एक्सरे करवाने को कहा दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे डॉक्टर से मिले तो डॉक्टर धाकड़ ने उनसे स्पष्ट शब्दों में मना कर दिया कि अभी मैं नहीं देख पाऊंगा। जबकि वह अपनी कुर्सी पर बैठे हुए थे।
यदि ऐसी मर्जी डॉक्टर एक छोटे से व्यक्ति को ऐसे शब्द बोल सकते हैं तो आगे अन्य मरीजों का क्या होगा? अवस्थाएं डॉ ना होने की वजह से मरीजों को भारी परेशानी होती है। बाहर जाकर अपना इलाज कराना लोगों की मजबूरी हैं। जिसकी शिकायत एसडीएम तन्मय बर्मा से की गई, जिन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सभी व्यवस्थाओं को देखने का भरोसा दिलाया हैं।
.jpeg)



