गुहार :- जमीन को दुकानदारों के अतिक्रमण से मुक्त कर बनवाया जाए पेशाब घर

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट:-कटनी के हृदय स्थल व्यापारिक केंद्र झंडा बाजार में जहां पर पन्ना उमरिया शहडोल मैहर तक की जनता खरीदारी करने आती है.

वहां पर 1993 में प्लॉट एलॉटमेंट के समय पेशाब घर की जगह छोड़ी गई थी जहां पर अगल बगल के दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा कर उक्त भूमि को अतिक्रमण कर लिया गया आज उस जमीन को 86 लाख रुपए में बेची जा चुकी है.

नगर निगम द्वारा नामांतरण प्रक्रिया चल रही है मुख्य सचिव नगरी प्रशासन मंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई गई है की उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां पर पेशाब घर बनवाए जाए. ताकि दूरदराज से आने वाली जनता और व्यापारी को भटकना न पड़े और शासन की लाखों की भूमि बच जाए….

Exit mobile version