सभी खबरें

लखीमपुर हिंसा कांड : अजय मिश्रा ने अपने पक्ष में पेश किए 13 वीडियो, भेजा गया जेल 

लखीमपुर : बीते दिनों लखीमपुर में हुई हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की जान गई थी। इस हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि आशीष मिश्रा से SIT टीम ने करीब 12 घंटे पूछताछ की। इस दौरान आशीष ने घटनास्थल पर मौजूद न होने का दावा किया। SIT टीम के सामने दंगल कार्यक्रम के 13 वीडियो भी पेश किए। हालांकि, यह सिद्ध नहीं कर पाया कि घटना के वक्त वह दंगल में ही मौजूद था।

आशीष ने अपने पक्ष में पेश किए गए करीब 13 वीडियो की रिकाॅर्डिंग की टाइमिंग से लेकर उनकी वास्तविकता की जांच के लिए SIT टीम फॉरेंसिक जांच कराने की बात कह रही है। वहीं, एक वीडियो में दूसरे कपड़े में नजर आने पर यह नहीं बता पाए कि कपड़े कब और क्यों बदले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दंगल से करीब दो घंटे आशीष गायब रहा, जिसका अभी तक वो हिसाब नहीं दे पाए हैं।

बता दे कि आशीष शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर SIT की टीम के सामने पेश हुए। उनसे DIG उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के SDM ने पूछताछ की। जैसे जैसे पूछताछ आगे बढ़ रही थी वैसे वैसे उसकी सांसें अटक रही थीं। कहा जा रहा है कि आशीष SIT टीम के कई सवालों में ऐसे उलझे कि वकील को आगे कर दिया। हालांकि, टीम ने वकील को बीच में बोलने से रोक दिया। 

SIT टीम के सवाल के आगे आशीष के जवाब फेल हो गए। वह एक बार भी साबित नहीं कर सका है कि घटना के वक्त वह वहां मौजूद नहीं था। उसकी गाड़ी वहां कैसे पहुंची। उसके जैसा दिखने और कपड़े पहनने वाला व्यक्ति कौन था? जो गाड़ी में था। इन सवालों पर आशीष ने चुप्पी साध रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button