कुक्षी : तहसीलदार सुनील कुमार डावर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र, करंट लगने से घायल हुई महिला के जाने हाल

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट – कुक्षी शहर मे संकल्प के पास ग्राम (कुरदीपुरा) डीपी मे फाल्ट होने से करम बाई पति मगन भील घायल हुई थी जिसके बाद तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा मानवता दिखाते हुए अपनी वाहन से महिला को स्वास्थ उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी भिजवाया था।

 

 

वही आज सुबह तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली महिला पूरी तरह से ठीक बताई जा रही हैं। तहसीलदार से चर्चा में स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ अभिषेक रावत ने बताया महिला को कोई समस्या नहीं है इसके साथ ही महिला को शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

कोविड सेंटर मे उपचार ले रहे मरीजों की जानकारी ली

तहसीलदार सुनील कुमार डावर द्वारा स्वास्थ्य केंद्र कुक्षी में बनाए गए कोविड-19 सेंटर की भी जानकारी ली। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ अभिषेक रावत ने बताया अभी 2 मरीजों का उपचार किया जा रहा है मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है इसके साथ ही मरीजों को कोई समस्या नहीं हैं।

Exit mobile version