सभी खबरें

गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत कुक्षी नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण कर अभियान की हुई शुरुआत

गंदगी भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत कुक्षी नगर परिषद द्वारा कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की

कुक्षी/ मनीष आमले :- नगर परिषद कुक्षी द्वारा भारत गंदगी छोड़ो अभियान के अंतर्गत नगर परिषद प्रांगण में कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 16 अगस्त को रविवार सुबह 9:30 बजे गंदगी भारत छोड़ो अभियान की शुरुआत मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश कर्मा द्वारा की गई इस अभियान के माध्यम से कुक्षी शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को गंदगी मुक्त एवं शहर में स्वच्छता को लेकर शपथ लेते हुए कुक्षी शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर संकल्प भी लिया गया.

भारत गंदगी छोड़ो अभियान 16 अगस्त से 30 अगस्त तक यह अभियान चलाया जाएगा इसके अंतर्गत कुक्षी शहर के सार्वजनिक स्थानों, शौचालयों, कचरे के ढेर आदि को लेकर कुक्षी शहर में अभियान के माध्यम से कार्य किए जाएंगे मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश कर्मा ने बताया अभियान के माध्यम से कुक्षी शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा  अभियान में नगर परिषद कुक्षी द्वारा स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button