कुक्षी : आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की कार्यवाही,हजारो की जप्त की शराब

आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर की कार्यवाही,हजारो की जप्त की शराब

कुक्षी  आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब  के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत लगभग  ₹ 63,750/- की  शराब  जप्त की 

कुक्षी से मनीष अमले की रिपोर्ट : –  धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार  यशवंत धनौरा के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त कुक्षी में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बलवानी के नलपुर फलिया में फरार आरोपी वाल सिंह पिता जुवान सिंह बामनिया के रहवासी मकान पर दबिश देकर 144 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन तथा रॉयल सेलेक्ट व्हिस्की शराब जप्त कर  मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क) 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया।

संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 63,750/- रु  है।

 उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई  उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला,आरक्षक पदमा बघेल,रतना अमलियार की टीम द्वारा की गई।

Exit mobile version