कुक्षी : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिविर हुआ आयोजित 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिविर हुआ आयोजित 
        कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट : –
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग म.प्र.शासन एवं कलेक्टर  के आदेशनुसार जनपद पंचायत कुक्षी/निसरपुर, नगर परिषद् कुक्षी के तत्वाधान में दिनांक 05.01.2021 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुक्षी के परिसर में दिव्यांगों का परीक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ नन्हीं बालिका द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। खण्ड स्तरीय शिविर में जनपद पंचायत कुक्षी 114 जनपद पंचायत निसरपुर 84 तथा नगर परिषद् कुक्षी 38 दिव्यांगों नें अपना परीक्षण करवाया। विवेक कुमार (IAS) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुक्षी के मार्गदर्शन में परीक्षण शिविर में अस्थिरोग विषेषज्ञ डाॅ अभिषेक रावत कुक्षी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ विमलेश चोयल व डाॅ जगदीश सिसोदिया और मानसिक रोग विशेषज्ञ डाॅ. अपूर्वा तिवारी धार एवं डाॅ अजय शर्मा इन्दौर नें अपनीं सेवाऐं प्रदान की है। भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय एम्लिको कानपूर शाखा उज्जैन के चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण उपरान्त चिन्हांकित दिव्यांगों के कृत्रिम अंग हेतु बनानें हेतु आई टीम द्वारा दिव्यांगों का नाप एवं शारिरिक परीक्षण किया गया। कृत्रिम अंग बननें के पश्‍चात् हितग्राही को वितरण किए जावेंगें। शिविर में पधारे दिव्यांगों से तहसीलदार सुनिल कुमार डावर, कुक्षी जनपद पंचायत के सीईओ व्ही.के. श्रीवास्तव, निसरपुर जनपद पंचायत सीईओ माधवाचार्य, बीएमओ डाॅ. अभिषेक रावत नें रूबरू मिलकर चर्चा की। शिविर में विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद् कुक्षी कनकमल सोनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार एन.एस. नरवरिया, दिलीप पोटे, खण्ड पंचायत अधिकारी आर.सी. अचाले जनपद कुक्षी, चन्दरसिंह मौर्य जनपद पंचायत निसरपुर, सहायक लेखाधिकारी गिरीश खामगांवकर जनपद पंचायत कुक्षी, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी आलोक चैहान, मनोहरसिंह जामोद, थानसिंह चैहान, निर्मल मालवीय , भाजपा नगर कुक्षी मण्डल अध्यक्ष लोकेश चैहान, पार्षद संजय सिर्वी आदि उपस्थित थे। 
     शिविर में जनपद पंचायत कुक्षी, निसरपुर के सचिव एवं नगर परिषद् एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले एवं कर्मचारियों नें सेवाऐं प्रदान की। सभी दिव्यांगों एवं परिजनों को भोजन के पैकेट का वितरण किया गया।

Exit mobile version