लंदन में दोपहर की नमाज़ के वक्त हुआ मस्जिद में बुज़ुर्ग पर चाकू से हमला

लंदन में दोपहर की नमाज़ के वक्त हुआ मस्जिद में बुज़ुर्ग पर चाकू से हमला

लंदन की एक मस्जिद में बुजुर्ग पर उस वक्त हमला हुआ जिस वक्त सारे लोग दोपहर की नमाज़ पढ़ रहे थे। जिसके बाद संदिग्ध हत्यारे को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घायल बुज़ुर्ग को तुरंत ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला

हमला रीजेंट पार्क के पास लंदन सेंट्रल मस्जिद में गुरुवार को भारतीय समय के मुताबिक रात 8:40 के लगभग हुआ. हमले के चश्मदीद रहे अबी वातिक  का कहना है कि संदिग्ध हमलावर पिछले कई महीनों से रोज़ इस मस्जिद में आता था. उन्होंने मुताबिक, “वो पीड़ित बुजुर्ग के पीछे खड़े होकर प्रार्थना कर रहा था और अचानक उसने उन्हें चाकू मार दिया. इस दौरान हमलावर बिल्कुल ख़ामोश रहा.” हमलावर की उम्र 29 साल बताई जा रही है. हमले के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों ने उसे पुलिस के पहुंचने तक पकड़े रखा. लंदन एंबुलेंस सेवा का कहना है कि घायल बुजुर्ग को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. मस्जिद ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि घायल व्यक्ति का नाम मुअज़्ज़न है और वो नमाज़ के लिए अजान देते हैं.

ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन ने किया ट्वीट

पीएम ने लिखा, “मैं लंदन सेंट्रल मस्जिद में हुए हमले के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं. ये बहुत ही चिंताजनक है कि ऐसे अपराध को अंजाम दिया गया, ख़ासकर एक ऐसी जगह पर जहां लोग प्रार्थना करते हैं. घायलों और हमले में प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.”

 

Exit mobile version