वन डे सीरीज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद भी क्यों नहीं मिली केएल राहुल को टेस्ट सीरीज में जगह? ज़हीर खान ने दिया बड़ा बयान

* वन डे सीरीज के आखिरी मैच में 113 रन लिए
* वेस्ट इंडीज के दौरे के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला

भारतीय टीम कैप्टेन विराट कोहली की अगुवाई में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई वन डे सीरीज में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा और आखिरी मैच माउंट माउंगानुई में खेला गया, जिसे कीवियों ने 5 विकेट से जीता था। इस सीरीज में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। बता दें की न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में राहुल ने 113 बॉल पर 112 रन लेते हुए एक बेहतरीन शतक लगाया था, फिर भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम सेलेक्ट हो चुकी है, जिसमे केएल राहुल का नाम शामिल नहीं है। इसको लेकर बीसीसीआई पर सवाल खड़े हो रहें हैं। राहुल की टीम में जगह न होने पर पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान उनके समर्थन में उतर आए हैं।

ज़हीर खान बोले, ''राहुल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल किसी भी नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।” इसी के साथ वो आगे कहते हैं, ''राहुल लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल किसी भी नंबर पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं।''  

मालूम हो की केएल राहुल ने वेस्ट इंडीज के पिछले दौरे (अगस्त-सितम्बर) के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल के लगातार बेहतर प्रदर्शन की वजह से उनकी टेस्ट मैच में जगह और भी मुश्किल हो गई है।

टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कौन-कौन है?
विराट कोहली (Captain), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी और ईशांत शर्मा. 

Exit mobile version