सभी खबरें

26/11 को किसान भारी मात्रा "दिल्ली चलो" में शामिल होंगें योगेन्द्र यादव,संविधान दिवस को देश के किसान करेंगे दिल्ली में आंदोलन 

26/11 को किसान भारी मात्रा “दिल्ली चलो” में शामिल होंगें योगेन्द्र यादव,संविधान दिवस को देश के किसान करेंगे दिल्ली में आंदोलन 

 

  • योगेन्द्र यादव आज 24 नवम्बर को दोपहर बाद मेवात में किसानों को 26 नवम्बर “दिल्ली चलो” का निमंत्रण देने पहुंचे।
  • कई गांवों में पहुंचे, जहां लोगों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। 
  • 26/11 को किसान भारी मात्रा “दिल्ली चलो” में शामिल होंगें 
  • जंतर मंतर ( संसद मार्ग) में किसान करेंगे उग्र आंदोलन 
     

नई दिल्ली.
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों से होते हुए 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे. इसको लेकर पिछले हफ्ते ही किसानों की एक बैठक हुई है. कहा जा रहा है कि इस आंदोलन में 500 से ज्यादा किसान संगठन हिस्सा लेंगे.


अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आवाह्न पर 26 -27 नवंबर “दिल्ली चलो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें देश के लाखों किसान व लगभग सभी किसान संगठन हिस्सा ले रहा है।

योगेंद्र यादव के नेतृत्व में जय किसान आंदोलन( स्वराज अभियान का घटक)  इस आंदोलन का प्रमुख सहयोगी है।योगेंद्र यादव हरियाणा पंजाब के कई जिलों में किसानों के इस आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। 

स्वराज परिवार दिल्ली के सभी साथियों से अनुरोध है कि देश के अन्नदाता लिए अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई में अपनी भागीदारी से आंदोलन को सफल बनाएं।

समय : 11 बजे,दिनांक: 26 नवम्बर
स्थान: जंतर मंतर ( संसद मार्ग)

निवेदक
जय किसान आंदोलन,स्वराज अभियान,दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button