
किसान आंदोलन:- आंदोलन रोकने के लिए व्यवस्था देखिए, जैसे वह “किसान” नहीं “आतंकवादी” हों!!
नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- केंद्र सरकार के खिलाफ नए कानून को लेकर आज किसान आंदोलन कर रहे हैं. देश भर के सभी किसान आंदोलन के लिए दिल्ली की तरफ कूच कर गए हैं.
किसानों ने कई संगठनों से संयुक्त मोर्चा बनाकर दिल्ली चलो आंदोलन की घोषणा की है..
इतनी बड़ी संख्या में किसानों को दिल्ली बढ़ते देख दिल्ली प्रशासन ने कड़े इंतजाम कर दिए हैं. दिल्ली के कई बॉर्डर सील हो गए हैं.
दिल्ली प्रशासन ने इस तरह से बॉर्डर को सील किया है जैसे आंदोलन करने वाले किसान नहीं आतंकवादी हों.
चारों तरफ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है:
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। पंजाब के शंभू बॉर्डर में किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को उठाकर सड़क किनारे खेतों में फेंक दिया, साथ ही सड़क पर लगे डिवाइडरों को भी नुकसान पहुंचाया।