सभी खबरें

खरगोन हिंसा : 4 लोगों को लिया गया हिरासत में, गुजरात से आए थे लोगों की मदद करने 

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन में हुए दंगो के बाद यहां कर्फ्यू लागू है। हालात को देखते हुए कर्फ्यू में छूठ दी जा रहीं है। इसी बीच खरगोन पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जहां चारों लोगों से पूछताछ जारी है।  

दरअसल, खरगोन के प्रभारी एसपी रोहित काशवानी को सूचना मिली कि शुक्रवार को वर्ग विशेष के चार संदिग्ध एसडीएम कार्यालय पहुंचे है और उन्होंने खरगोन में लोगों की मदद के लिए आवेदन दिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ स्थानीय लोग भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। शंका होने पर पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया। 

प्राथमिक पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि वे यहां लोगों की मदद करने आए हैं। पुलिस इनसे सख्ती से पूूछताछ कर रही है, हालांकि चारों का कहना हैकि वह  खरगोन में हुए दंगों की जानकारी मिलने के बाद अपनी कार से गुजरात से खरगोन लोगों की मदद करने आए है। 

लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि खरगोन में रविवार को हुए दंगों के बाद कर्फ्यू लगाया गया है, बावजूद इसके यह चारों खरगोन पहुँच गए?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button