सभी खबरें

खरगोन हिंसा : असदुद्दीन ओवैसी का सीएम शिवराज पर बड़ा हमला, कही ये बात 

खरगोन : रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन ज़िले में रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर हिंसा हुई। उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल बम भी फेंके गए। गोशाला मार्ग स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ की गई। वहीं, तालाब चौक, भावसार मोहल्ला व गोशाला मार्ग पर कई घरों और वाहनों के साथ सराफा क्षेत्र में कुछ दुकानों में आग लगा दी गई। जबकि, कुछ लोगों ने इमलीपुरा क्षेत्र समेत कई जगहों पर पथराव कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में आम जनता समेत 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 

वहीं, अब इस मामलें में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि सत्ता के नशे में गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि आज उनकी सरकार है, कल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एमपी में कानून के शासन पर भीड़तंत्र हावी हो चुका है। भले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान की विचारधारा मस्जिदों को नापाक करने और बुजुर्गों पर हमले को सही ठहराती हो, लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। जनता की जान-माल की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। 

बता दे कि इस हिंसा के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिए। जिसको ओवैसी ने शिवराज सरकार की एकतरफा कार्रवाई बताई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button