खरगोन : सनावद व गोगांव में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, अब तक 99 संक्रमित, 8 की मौत

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – जिले में गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में दो नए संक्रमित मिले। इनमें सनावद के 55 वर्षीय व गोगावां के 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जिले में अब तक 99 लोग संक्रमित हुए हैं। 8 लोगों की मौत हुई हैं और 62 स्वस्थ भी हुए हैं।

यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक ने लगाई फांसी

शहर के यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नूतन नगर स्थित होटल शक्ति एवेन्यू के कमरे में फांसी लगाकर ये आत्महत्या की गई हैं। यातायात विभाग में पदस्थ था आरक्षक राहुल चंदेल। कोरोना ड्यूटी के चलते घर नहीं जा रहा था। पुलिसकर्मी होटल में पिछले करीब 15 दिनों से रह रहा था। मौत का कारण अज्ञात। कोतवाली टीआई ललित सिंह डागुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षक चंदेल खंडवा निवासी था।

Exit mobile version