सभी खबरें

खरगोन : अभियोजन अधिकारियों की हुई ऑनलाइन समिक्षा बैठक

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – मप्र लोक अभियोजन के महानिदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने अभियोजन विभाग के समस्त जिला अभियोजन अधिकारियों, राज्य समन्वयक एवं आईटी को-आर्डिनेटर के कार्यों की ऑनलाईन समीक्षा बैठक की। 

बैठक में महानिदेशक शर्मा ने बालकों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों, नशीले मादक पदार्थों के अपराध, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अपराध, वन अपराध एवं महिला संबंधित अपराधों के प्रकरणों की समीक्षा की। साथ ही जिला स्तर पर आ रही समस्याओं को जिला अभियोजन अधिकारियों से सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। 

बैठक में शर्मा ने अपने द्वारा प्रारंभ किए गए ‘‘फिट एंड फास्ट प्रॉसेक्यूशन अभियान‘‘ की सफलता पर सभी अधिकारियों को बधाई भी दी। खरगोन से समीक्षा बैठक में उप संचालक अभियोजन जेएस मुवेल, जिला लोक अभियोजन अधिकारी जेएस तोमर व आईटी को-ऑर्डिनेटर सहायक ग्रेड-3 महेंद्र कुमावत उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button