सभी खबरें

उपचुनाव से पहले "दिग्गी राजा" का पार्टी में बढ़ा कद, अरुण यादव को दिखाया बाहर का रास्ता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होंने वाले उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का पार्टी में कद एक बार फिर बढ़ गया हैं। बता दे कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की सेंट्रल वर्किग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में शामिल किया गया हैं।पार्टी ने शुक्रवार को नई कमेटी में मध्यप्रदेश से केवल दिग्विजय सिंह को स्थाई सदस्य बनाया हैं। 

जबकि, पार्टी ने अपनी पिछली वर्किग कमेटी में शामिल अरुण यादव को बाहर कर दिया हैं।इसके अलावा प्रदेश से किसी भी नेता को मौका नहीं दिया गया हैं। 

वहीं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मुझे Congress Working Committee का स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनीत करने पर, मैं सोनिया जी का आभारी हूँ।

मध्यप्रदेश का प्रभार पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के पास ही रहेगा

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर उपचुनाव होना हैं। अगर कांग्रेस ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करती है तो भाजपा का समीकरण बिगड़ सकता हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश से ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन यहां से केवल दिग्विजय सिंह को ही मौका दिया गया हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button