खरगोन : पिछले 24 घंटे में 342 सैंपलों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

खरगोन से लोकेश कोचले की रिपोर्ट – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा गुरुवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 19 मरीजों की पुष्टि की गई हैं। वहीं 18 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 3937 मरीज हैं। इनमें 3785 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 67 की मृत्यू एवं 85 मरीज स्थिर हैं। पिछले 24 घंटे में 342 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 468 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में कुल 40 कंटेनमेंट एरिया घोषित हैं।

Exit mobile version