खरगोन – दिव्यांगों के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र शिविर होंगे प्रारंभ

खरगोन/लोकेश कोचले – दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत कर जनरेट करने के उद्देश्य से जिले की सभी जनपद पंचायतों में मेडिकल प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक धर्मेंद्र गांगले ने बताया कि यह शिविर 13 अक्टूबर मंगलवार को जनपद पंचायत महेश्वर में, 14 को जनपद पंचायत कसरावद में, 15 को जनपद पंचायत बड़वाह में, 16 को जनपद पंचायत भीकनगांव में, 19 को जनपद पंचायत झिरन्या में, 21 को जनपद पंचायत गोगावां में, 22 को जनपद पंचायत सेगांव में, 27 को जनपद पंचायत भगवानपुरा में तथा 28 को जनपद पंचायत खरगोन में आयोजित किए जाएंगे। यह सभी शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ करेंगे। 

इन शिविरों में जिन दिव्यांगजनों के विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बने है, उन दिव्यांगजनों के मेडिकल बोर्ड द्वारा शिविर स्थल पर प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे और यूडीआईडी पोर्टल पर सत्यापन पश्चात सिविल सर्जन की आईडी से जनरेट किए जाएंगे। जिन दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने है, वे शिविर में आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो, मोबाईल नंबर आदि के साथ ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं नगरीय निकायों के वार्ड प्रभारियों के द्वारा अनिवार्यतः उपस्थित होने के लिए निर्देश करें, ताकि शिविर स्थल पर ही समस्त सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारियों के द्वारा सत्यापन उपरांत सिविल सर्जन की आईडी पासवर्ड से यूडीआईडी कार्ड जनरेट करते हुए कार्य किया जा सके।

Exit mobile version