खरगोन:- कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 4 हजार के पार

खरगोन:- कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 4 हजार के पार

खरगोन/लोकेश कोचले:-जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते अब 4 हजार के पार पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 10 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 4 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। जबकि अंदड तहसील भीकनगांव के 62 वर्षीय पुरूष की इंदौर के एमटीएच अस्पताल में उपचार के दौरान 8 नवंबर को मृत्यू हो गई थी। इन्हें 1 नवंबर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इनकी 3 नवंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन्हें 3 दिनों तक आईसीयू में रखा गया था। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 4007 मरीज है। इनमें 3837 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके है, 68 की मृत्यू एवं 102 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 296 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 564 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 73 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।

Exit mobile version