खंडवा: सीएम शिवराज के सामने बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने खोली विकास की पोल, विडियो वायरल

खंडवा:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खण्डवा दौरे पर गए थे, इस दौरान उनकी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन ने अपनी ही पार्टी के विकास और घोषणाओं को झूठा बताया| उन्होंने कहा कि खण्डवा में भाजपा सरकार होने के बाबजूद भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ जबकि 15-20 साल से हैं बीजेपी के जनप्रतिनिधि फिर भी जनता अभी भी विकास से दूर है.

 बैठक में थे सीएम पेयजल और बायपास की उठी मांग  

अरुण यादव ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि शिवराज सिंह ने खण्डवा में बायपास और पेयजल व्यवस्था अभी तक नहीं की, जबकि 18 साल से आप मुख्यमंत्री है, जनता को जवाब दीजिये। अब सोचने वाली बात यह है कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े-बड़े वादे और विकास कार्यों का गुणगान करते रहते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता खंडवा से मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन ने अपनी ही पार्टी के द्वारा जनता की मांगें पूरी नहीं की जा रही है जिससे जनता आए दिन सरकार पर सवाल उठाती है.

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने किया ट्वीट 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के सामने खण्डवा के झूठे विकास की सच्चाई बयान करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधांशु जैन, 25-30 साल से सांसद, महापौर, विधायक सब भाजपा के है फिर भी बायपास, पेयजल की व्यवस्था नही है, शिवराज जी खण्डवा की जनता को जवाब दीजिये ?

 

 

 

Exit mobile version