सभी खबरें

खंडवा लोकसभा सीट : हिन्दू महासभा भी उतारेगी अपना उम्मीदवार, किया ये ऐलान 

भोपाल : मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब हिन्दू महासभा भी अपना प्रत्याशी उतारेगी, जिसकी उसने घोषणा कर दी है। कहा जा रहा है कि महासभा हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर चुनाव में उतरेगी। हिन्दू महासभा जल्द ही अपना प्रत्याशी चयन करने के लिए पदाधिकारियों को खंडवा भेजेगी। 

हिन्दू महासभा के इस ऐलान के बाद अब दोनों प्रमुख दलों को नुक्सान हो सकता है। बता दे कि हिन्दू महासभा के नेता कार्यकर्ता हमेशा चर्चा में रहे हैं। शनिवार को भी महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर हिन्दू महासभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे के चित्र की पूजा-अर्चना की। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की भी मांग उठाई है। 

इस से पहले ग्वालियर में भी हिन्दू महासभा साल 2107 में नाथूराम गोडसे का मंदिर स्थापित करने की कोशिश कर चुकी है। उस दौरान प्रशासन ने गोडसे की प्रतिमा जब्त कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना भी साधा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक लाभ लेने का काम करती है। 

ऐसे में अब देखना बेहद दिलचस्प हो गया है कि अगर हिन्दू महासभा खंडवा सीट से अपना उम्मीदवार उतारती है तो यहां क्या समीकरण बैठता है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button