खंडवा लोकसभा सीट उपचुनाव : कैलाश विजयवर्गीय होंगे उम्मीदवार? सियासी हलचल तेज़

भोपाल/खाईद जौहर : मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा, 1 लोकसभा और 1 राज्यसभा सीट पर जल्द ही उपचुनाव होना है। जिसको जिसको लेकर दोनों प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा ने इसकी तैयारी तेज़ कर दी है। हालांकि, सबसे पहले 1 राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होगा, जो केंद्रीय मंत्री से राज्यपाल बने थावरचंद गहलोत के इस्तीफा देने से रिक्त हुई है।
इसी बीच कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है कि वह राज्यसभा में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। वहीं, भाजपा के कई बड़े दावेदार राज्यसभा सीट की दौड़ में हैं। उनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के नाम इस दौड़ में आगे चल रहें हैं। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान देकर अपने नाम पर लग रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने खुद को राज्यसभा की रेस से बाहर बताया है। विजयवर्गीय ने कहा कि राज्यसभा में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है, जब भी मुझे पार्लियामेंट में जाना होगा तो चुनाव लड़कर ही जाऊंगा। इस बयान के बाद उन सभी कयासों पर विराम तो लग गया, लेकिन अब प्रदेश में इस बात की चर्चा तेज़ हो चली है की वो खंडवा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी महासचिव का बयान इसी ओर इशारा है, वे इस सीट के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि, नंदकुमार चौहान के निधन से खंडवा सीट खाली हो गई है। उसके लिए बीजेपी ने फिलहाल कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, इस सीट से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर भी सियासत का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस की और से कद्द्वार नेता अरुण यादव को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से भी कई नाम सामने आए है। और कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान ने और सियासी हलचल को तेज़ कर दिया है।
बहरहाल अब देखना दिलचस्प हो गया है कि भाजपा खंडवा सीट से किस को अपना उम्मीदवार बनाती है, और जो भी भाजपा उम्मीदवार होगा उसका किस से मुकाबला होगा ये भी देखना काफी रोचक हो गया है।




