खंडवा उपचुनाव : कांग्रेस के दिग्गज नेता ने छोड़ा "हाथ"….थामा "कमल", CM Shivraj ने मंच से दिलाई सदस्यता

खंडवा : मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि शनिवार को यहां से प्रदेश कांग्रेस सचिव लक्ष्मीकांत बंटी जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज बागली विधानसभा के सतवास में जनदर्शन कार्यक्रम अन्यर्गत भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिलके समर्थन में सभा लेने पहुंचे थे, जहां उनकी मौजूदगी में लक्ष्मीकांत बंटी जोशी भाजपा में शामिल हुए।
बता दे कि बंटी जोशी कांग्रेस के नेता होने के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अरुण यादव जैसे नेताओं से करीब के सम्बंध रखते थे। ऐसे में उपचुनाव से पहले उनका कांग्रेस छोड़ना और वो भी खंडवा से जहां 30 तारीख को लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है, ये कांग्रेस के तगड़ा झटका माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जोशी पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज़ चल रहे थे। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री व उपचुनाव में विधानसभा प्रभारी उषा ठाकुर की मुलाकात के बाद से ही चर्चाए चल रही थी, की वो भाजपा में शामिल हो सकते है और शनिवार को वो भाजपा में शामिल हुए। अब देखना दिलचस्प होगा की जोशी के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कितना नुकसान होता है।




