Katni – शिक्षा व्यवस्था का बेहद बुरा हाल  पिछले 6 साल से बिना बिल्डिंग के चल रहा स्कूल 

शिक्षा व्यवस्था का बेहद बुरा हाल  पिछले 6 साल से बिना बिल्डिंग के चल रहा स्कूल 


ताजा तस्वीर मध्यप्रदेश के कटनी जिले की है जहां एक स्कूल पिछले 6 वर्षों से बिना बिल्डिंग के संचालित किया जा रहा है। 
शिक्षा के मंदिरों से इस प्रकार का खिलवाड़ बेहद खराब है इस व्यवस्था के लिए आखिर किसे दो​षी ठहराया जाए।
जब कटनी के इस मा​ध्यिमिक स्कूल के विषय में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र गोमे से बात की गई तो उन्होनें इस पर जांच की बात कही। 


इस तरह के सिर्फ दिलासों से आखिर कैसे व्यवस्था पटरी पर आएगी। 
स्कूलों मेें इस तरह की अव्यवस्था का यह कोई नया मामला नहीं है पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं अफसरों के दावों की पोल खोल चुकी हैं। 
शिक्षा के क्षेत्र में यह दयनीय व्यवस्था बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड कर रही है। 

Exit mobile version