सभी खबरें

Katni : चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण, तब चला प्रशासन का JCB

 

Katni News, Gautam :- कटनी के उमरिया पान में न्यू बस स्टैंड टोला से आज नायब तहसीलदार और अन्य अफसरों की देख रेख में अवैध अतिक्रमण हटाया गया। बता दें की ग्राम पंचायत पान उमरिया में अवैध कब्जा धारीयों को 8 दिन पहले ही इस सम्बन्ध में चेतावनी दी गई थी।
न्यू बस स्टैंड टोला रोड में साफ सफाई क्रम में नालियों के ऊपर कुछ अवैध कब्जा करे हुए थे। प्रशासन ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि वह कब्जा हटा ले। लेकिन शासन प्रशासन के इस निर्देश को ग्राम पंचायत ने गंभीरता से नहीं लिया। इस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत उमरिया द्वारा जेसीबी (JCB) से अतिक्रमण हटाया गया।

 

                            

 जिसमें अहम भूमिका नायब तहसीलदार हरि सिंह धुर्वे, सरपंच पुत्र सतीश चौरसिया बग्गा, सचिव अनिल दीक्षित हरदी, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, आर आई साहू जी पटवारी और अन्य अफसर भी उपस्थिति रहे। जानकारी के अनुसार वर्षों पुराना अतिक्रमण मंगल गुप्ता नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय चक्रवर्ती और संजू चक्रवर्ती को भी 8 दिन की मोहलत दी गई कि अतिक्रमण हटा ले। पर प्रशासन की न सुनने की वजह से इनके अवैध दुकानों पर भी JCB चली।
जब नायब तहसीलदार से पूछा गया झंडा चौक का अतिक्रमण कब हटाया जाएगा तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत उमरिया पान की सहमति और तहसीलदार की सहमति से कब्जा जल्द से जल्द  हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 या 3 तारीख को झंडा चौक और बाकी जगहों का कब्जा हटाया जाएगा।

(ढीमरखेड़ा, कटनी से संवाददाता राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button