Katni: किसानों का हक़ दिलाने के लिए प्रदेश सचिव समेत 500 लोग दिल्ली हुए रवाना, "भारत बचाओं रैली’ में लेंगे हिस्सा 

कटनी / ढीमरखेड़ा से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट – आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करेगी। इस रैली में कांग्रेस आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार का घेराव करेगी। इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता भी रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। 

 

 

इसी कड़ी में कटनी जिले से सिद्धार्थ दीक्षित प्रदेश सचिव एवं सुनील पाठक ब्लॉक अध्यक्ष ढीमरखेड़ा के नेतृत्व में 500 लोगो को साथ मे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कटनी जिले के प्रदेश सचिव का कहना है कि माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया गया हैं। इस रैली के ज़रिये हम मोदी सरकार का घेराव करेंगे, और किसानों के साथ हो रहे भेदभाव और उनको हक़ दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में देश के हर राज्य से किसान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया है, इसी कड़ी में हम भी दिल्ली जा रहे हैं। 

 

Exit mobile version