क्या आसिम रियाज़ और सुहाना खान को लॉंच करने वाले हैं करण जौहर?

बिग बॉस 13 के फर्स्ट रनर अप रहे आसीम रियाज़ को फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ा ऑफर आया है। ख़बरों के हवाले से कहा जा रहा है की बॉलीवुड के जाने माने निर्माता करण जौहर अपनी फिल्म में आसिम रियाज़ को लांच करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण अपने बेस्ट फ्रेंड शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान को भी इस मूवी में रियाज़ के अपोजिट कास्ट करने वाले हैं।

कुछ समय से ख़बरें आ रही हैं, कि करण जौहर अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' का तीसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए वो स्टार कास्ट को लेकर कंफ्यूज थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी इस मूवी के लिए आसिम रियाज़ और सुहाना खान को फाइनल कर लिया है। रिपोर्ट्स का कहना है की इसमें उनके साथ अलाया एफ भी नज़र आएंगी।

लगातार आ रही इन ख़बरों पर करण जौहर ने स्पष्टीकरण किया है। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा है, “स्टूडेंट ऑफ द ईयर 3' को लेकर आ रही खबरें एक दम बेस लेस हैं. मेरी रिक्वेस्ट है कि इन खबरों को चलाने से पहले कन्फर्म कर लिया करें। प्लीज।''  

करण जौहर के इस ट्वीट से ये तो जाहिर है कि अभी वो न तो स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का तीसरा पार्ट बना रहे हैं और न ही असीम और सुहाना को लांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल से ख़बरें आ रही हैं की करण जोहर जल्द ही सुहाना खान को लांच करेंगे पर अभी तक कुछ खास पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस बारे में शाहरुख़ ने भी कहा कि अभी सुहाना फिल्मों में नहीं आएंगी। अभी पहले वो अपनी पढाई पूरी करेंगी इसके बाद ही एक्टिंग करेंगी। हालाँकि शाहरुख़ ये बता चुके हैं की सुहाना को फिल्मों में बेहद दिलचस्पी है और वो आगे एक्टिंग ही करेंगी।   

Exit mobile version