शाहीन बाग में फायरिंग करनें वाले शख्स के तार AAP से जुड़े निकले, मनीष सिसोदिया,संजय सिंह के साथ दे रहा दिखाई

शाहीन बाग में फायरिंग करनें वाले शख्स के तार आप से जुड़े निकले, मनीष सिसोदिया,संजय सिंह के साथ दे रहा दिखाई
दिल्ली के शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले आरोपी कपिल के केस में एक बड़ा खुलासा दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने किया है जहां पुलिस ने अदलत में सौंपे सबूत में बताया है कि आरोपी के तार आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।
आप के बड़े नेताओं के संग दिख रहा है आरोपी
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने साथ ही यह भी बताया कि कपिल और उसके पिता की तस्वीरें आप के बड़े नेताओं के साथ मिली हैं जहां वह आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आतिशी और आप सरकार में नंबर दो मनीष सिसोदिया देखने को मिल रहे हैं यह सारी तस्वीरें कपिल के बरामद किए गए फोन में मिली है।
- दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश देव ने यह जानकारी दी।
जनवरी में बना था आप का सदस्य
कपिल और उसके पिता गजे सिंह ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता जनवरी 2019 में ली थी। इन दोनों के अलावा लगभग एक दर्जन अन्य सदस्यों नें भी पार्टी की सदस्यता ली थी।
रिमांड पर है कपिल
फिलहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। और उससे पूंछताछ की जा रही है।




