सभी खबरें
इंटरनेट पर वायरल हुआ कंगना का जयललिता लुक

- तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभा रही है कंगना
- 26 जून को रिलीज़ होगी फिल्म
अपने बयान से लगातार खबरों में बनी रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत फिर एक बार चर्चा में है. उनकी आने वाली फिल्म “थलाइवी” का पोस्टर जारी हो गया है. जिसमे वे तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता का किरदार निभा रही है.
First look poster… Kangana Ranaut in #Jayalalitha biopic… Titled #Thalaivi… Directed by Vijay… Produced by Vishnu Induri and Shaailesh R Singh… 26 June 2020 release. #ThalaiviFirstLook pic.twitter.com/WIoJTOxM45
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 23, 2019
पोस्टर के सामने आने के बाद कंगना का जयललिता लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. फिल्म का निर्देशन विजय ने किया है. वहीं विष्णु वर्धन इंदूरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. बता दे कि कंगना ने फिल्म के लिए तमिल भाषा भी सीखी है. फिल्म अगले साल 26 जून को रिलीज़ होगी.
.jpg)
.jpg)


