सभी खबरें

कमलनाथ ने लिखा सीएम शिवराज को पत्र, कोरोना मामले में प्रदेश की स्थिति देश में सबसे फिसड्डी है

भोपालआयुषी जैन। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ में वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए ताकि प्रदेश के 7:30 करोड़ जनता का जीवन सुरक्षित हो सके, पूर्व सीएम ने लिखा है कि संपूर्ण विश्व कोरोना वायरस की महामारी से छुटकारा पाने के जतन कर रहा है हमारे प्रदेश में भी इस महामारी को हराने के लिए हर संभव कोशिश की आवश्यकता है..

कमलनाथ ने लिखा है मध्य प्रदेश की स्थिति देश में सबसे फिसड्डी है सरकार के प्रचार प्रसार के दावे झूठे हैं बड़े अफसोस की बात है के कोरोना टेस्ट आज भी अत्यंत कम किए जा रहे हैं जबकि महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है टेस्टिंग कर संक्रमित लोगों को चिन्हित किया जाए और उन्हें स्वस्थ लोगों से पृथक किया जाए..
पूर्व सीएम ने बताया कि अगस्त के मध्य तक प्रति 10 लाख लोगों पर किए गए कोरोना टेस्ट में मध्य प्रदेश द्वारा किए गए टेस्ट का औसत केवल 12 हजार है, जबकि दिल्ली, आंध्र प्रदेश और असम जैसे राज्यों में 50 हजार से भी अधिक है, इस प्रकार कोरोना टेस्ट कराने में मध्यप्रदेश की स्थिति कोरोना से सर्वाधिक संक्रमित देश के 15 राज्यों में 15वीं अर्थात अंतिम है, पूर्व सीएम का कहना है प्रदेश की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है….

आपको बता दें, मध्य प्रदेश में कुल संक्रमित का आंकड़ा 46385 पर पहुंच चुका है और 33025 मरीज ठीक होकर कोरोना से जंग जीत चुके हैं.. 23 लोगों की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1128 हो गया है..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button