Breaking:- कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी, इस बड़ी वजह से कमलनाथ नही रहेंगे स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग ने छीना दर्जा

Breaking:- कांग्रेस की मुश्किल बढ़ी, इस बड़ी वजह से कमलनाथ नही रहेंगे स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग ने छीना दर्जा
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-मध्यप्रदेश में इन दिनों स्टार प्रचारक जनसभा कर जनता का वोट इकट्ठा करने के लिए जन सफाई कर रहे हैं इसी बीच आज चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है..
चुनाव आयोग के इस बड़े फैसले के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम कहा था जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा था पर कमलनाथ के जवाब स चुनाव आयोग संतुष्ट नहीं हुआ. जिसके बाद आज कमलनाथ के खिलाफ बड़ा फैसला लेतेेे हुए उन के स्टार प्रचारक का दर्जा समाप्त कर दिया.
चुनाव आयोग ने कहा कि कमलनाथ अब जिसके लिए भी प्रचार प्रसार करेंगे उस प्रत्याशी को उनका पूरा खर्चा उठाना पड़ेगा. यानी जिस भी सीट पर कमलनाथ जिस प्रत्याशी के लिए जनसभाएं करेंगे वह प्रत्याशी उनकी जनसभा का पूरा खर्चा वहन करेगा




