खोजें

"शर्म" करो कमलनाथ, हाथ पोंछने के लिए भगवान की ही माला मिली थी, वीडियो वायरल 

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

शर्म करो कमलनाथ, हाथ पोंछने के लिए भगवान की ही माला मिली थी, वीडियो वायरल 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से मध्य प्रदेश में सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। भाजपा जहां इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरी हुई है तो वहीं, कांग्रेस भी लगातार इसका पलटवार कर रहीं हैं। लेकिन इसी बीच अब एक नया मध्यप्रदेश में तूल पकड़ ली हैं। दरअसल, राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन वाले दिन देश भर में जश्न का माहौल रहा।  मध्यप्रदेश में भी लोगों में काफी उत्साह देखा गया। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इसे उत्सव की तरह मनाया। पीसीसी दफ्तर में कमलनाथ ने भगवान श्रीराम की तस्वीर पर फूलों की माला चढ़ाई और दीप जलाए लेकिन इस दौरान वो कुछ ऐसा कर बैठे जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। जिसको लेकर भाजपा ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा हैं। 

दरअसल, वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ फूलो की माला से हाथ पोछते हुए नज़र आ रहे हैं। जिस पर भाजपा ने तंज कसा हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सत्ता से पहले ही हाथ धो चुके हो, इस हाथ की सफाई के पाप के बाद प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी से भी हाथ धोना सुनिश्चित हैं। 

भाजपा नेता ने पोस्ट में लिखा- ‘शर्म करो कमलनाथ, हाथ पोंछने के लिये भगवान की ही माला मिली थी। हाथ भी इतने सफ़ाई से पोंछे कि कोई देख न् ले,लेकिन याद रखो भगवान सब देख रहा हैं। 

Exit mobile version