2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कमलनाथ सरकार नहीं बढ़ाएगी बिजली के दाम, नुकसान की भरपाई के लिए श्वेत पत्र लाएगी सरकार

भोपाल/जबलपुर: बिजली में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए कमलनाथ सरकार बिजली के दाम नहीं बढ़ाएगी।

भोपाल/जबलपुर: बिजली में हो रहे घाटे की भरपाई के लिए कमलनाथ सरकार बिजली के दाम नहीं बढ़ाएगी। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि शिवराज सिंह के समय हुए बिजली के घाटे को एक दिन में नहीं भरा जा सकता है। घाटा पूरा करने के लिए सरकार श्वेत पत्र लाएगी। साथ ही यह भी कहा कि सरकार बिजली के दाम इस वर्ष नहीं बढ़ाएगी।
आज मीडिया से चर्चा करते हुए प्रियव्रत सिंह ने कहा कि घाटे को भरने के लिए सरकार श्वेत पत्र लाएगी। तथा नयी दरों को लेकर टैरिफ याचिका दायर की गयी है। सरकार भी नियामक आयोग के सामने अपना पक्ष रखेगी और कोशिश करेगी की बिजली के दाम न बढ़ें। ऊर्जा मंत्री का यह बयान राज्य की जनता के लिए राहत भरा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी ने 2020-21 के लिए टैरिफ में 2000 करोड़ का संभावित नुकसान माना है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी कर सकती है। हालांकि ऊर्जा मंत्री ने बिजली के दाम बढ़ाने सम्बंधित खबरों को नकार दिया है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।