सभी खबरें

MP: ओबीसी चयनित शिक्षकों को फिर मिला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का साथ, कमलनाथ ने की सरकार से मांग

MP: ओबीसी चयनित शिक्षकों को फिर मिला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का साथ, कमलनाथ ने की सरकार से मांग

 

 

 

भोपाल:- मध्यप्रदेश में चयनित शिक्षक लंबे वक्त से बेरोजगारी की मार से जूझ रहे हैं शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भी अब तक इन शिक्षकों को लंबे वक्त से नियुक्ति नहीं मिली है. जब नियुक्ति की बात आती है तो इतनी बड़ी संख्या में चयनित शिक्षक बाहर है और नियुक्ति सिर्फ 1500-1700 देकर सरकार चुप्पी साध लेती है.

 हाल ही में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हुई लेकिन सिर्फ 1700 शिक्षकों को सेवा में लिया गया. इसमें ओबीसी वर्ग की एक भी चयनित अभ्यर्थी शामिल नहीं थे.

 जिसके बाद कल राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन हुआ इनके प्रदर्शन स्थल पर पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा पहुंचे.

 प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारी लंबे वक्त तक डीपीआई के सामने अधिकारियों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी नहीं आया.

 इस मुद्दे पर कमलनाथ ने सरकार का घेराव करते हुए ट्वीट किया और कहा कि मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति की माँग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है , हर जगह गुहार लगा रहे है , आज भी उन्होंने मुंडन कर विरोध का इजहार किया लेकिन शिवराज सरकार उनकी सुध नही ले रही है।

मैं सरकार से माँग करता हूँ कि ओबीसी वर्ग के इन अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र देकर इनकी माँग को पूरा किया जावे , 

हमारी सरकार द्वारा बढ़ाये गये आरक्षण का हक़ इनको भी मिले।

 आगे देखना होगा कि सरकार का क्या रवैया रहता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button