सभी खबरें

राहत ख़त्म, आफत शुरू! घरेलू गैस 50रु तो पेट्रोल-डीज़ल 80 पैसे हुआ महंगा, अब चुकाना पड़ेगा इतना दाम

नई दिल्ली : पांच राज्यों में चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद एक बार फिर मंहगाई ने जोर पकड़ लिया है। बता दे कि आज घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में, 6 अक्टूबर, 2021 के बाद ये पहली बढ़ोतरी है। 

नवीनतम मूल्य वृद्धि के साथ, दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो जाएगी। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 976 पहुंच जाएगी। वहीं चेन्नई में एक रसोई गैस के लिए 965.50 रुपये और लखनऊ में 987.50 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि इससे पहले घरेलू रसोई गैस के दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ोतरी की गई थी।

चर्चाओं की माने तो रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 1000 रुपए तक पहुंच जाएगी। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

वहीं, दूसरी तरफ पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

बता दे कि रूस यूक्रेन युद्ध (Russia-ukraine war) चरम पर पहुंच गया है। जबकि, क्रूड आयल की बढ़ती कीमतों का असर अब रसोई गैस के ग्राहकों को देखने को मिल सकत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button