सभी खबरें

कमलनाथ ने सिंधिया समर्थक एदल सिंह कंसाना को बताया सबसे बड़ा "माफिया", कह डाली ये बात

मध्यप्रदेश – कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके 22 समर्थकों के इस्तीफ़े के बाद मार्च माह में प्रदेश से कमलनाथ सरकार गिर गई थी। कमलनाथ सरकार गिर जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी लगातार सिंधिया और उनके समर्थकों पर 35-35 करोड़ में बिक जाने के आरोप लगा रही हैं। इसके साथ ही सिंधिया को गद्दार बताया जा रहा हैं। कांग्रेस की हर चुनावी सभा में यह बात हर नेता की जुबान पर रहती हैं।

इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सिंधिया समर्थक एदल सिंह कंसाना को आड़े हाथों लिया, और उन्हें माफिया बताया। 

कमलनाथ ने कहा की मैंने माफियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। सबसे पहले माफिया की कार्रवाई में एदल सिंह फंसने वाले थे। उन्होंने कहा कंसाना जानते थे कि कमलनाथ को ना दबा सकता है ना पटा सकता हैं। इसलिए बड़ा सौदा किया गया और भाजपा से मिलकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी। 

कमलनाथ ने कहा कि आपने गुलामी की जंजीरों से छुटकारा दिया हैं। कितने साल महाराजाओं के गुलाम रहे लेकिन अब छुटकारा मिल गया हैं। अब भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंसाना की गुलामी से छुटकारा लेना हैं।

उन्होंने कहा कि छोटा सौदा होता तो छिप जाता। बड़े सौदे छिपते नहीं हैं।

गौरतलब है कि दोबारा सत्ता में लौटने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार को बढ़ा दिया हैं। कांग्रेस लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में जमकर रैलियां और सभाएं कर रहीं हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में सभा करने सुमावली पहुंचे थे। जहां से उन्होंने ये बड़ा हमला बोला। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button