शिवपुरी में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटने को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
.jpg)
शिवपुरी में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा टूटने को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
शिवपुरी के पिछोरी मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा भीमराव अंबेडकर की लगी प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है. जिसके बाद अब कमलनाथ ने इस विषय को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है.
किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला संज्ञान में ले लिया है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी या भाजपा को घेरे में ले रही है उनका कहना है कि शिवराज सरकार में दलितों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है.
कमलनाथ ने ट्वीट कर कही यह बात:-
शिवपुरी के पिछोर नगर में बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा खंडित किये जाने की जानकारी मिली है।
जब से प्रदेश में शिवराज सरकार आयी है , प्रदेश में अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति वर्ग के उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
अब पिछोर नगर की यह घटना बेहद निंदनीय है।ऐसा कृत्य कर क्षेत्र का माहौल ख़राब करने का प्रयास किया जा रहा है।
मैं सरकार से माँग करता हूँ कि तत्काल इसके दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।
बाबा साहेब की प्रतिमा को वापस पुराने स्वरुप में ससम्मान स्थापित किया जावे व प्रतिमा की सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किये जाये।





