.jpeg)
कमलनाथ का सीएम शिवराज पर निशाना, कहा “शिवराज करते हैं सौदेबाजी, जनता दिखाएगी उन्हें उनकी असली जगह”
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर शिवराज को सौदेबाज कहा है.
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि शिवराज , जनता ने तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय लिया था लेकिन आपको जनता का निर्णय कहाँ शिरोधार्य हुआ ?
सौदेबाज़ी से , लोकतंत्र की हत्या कर , जनादेश का अपमान कर हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी।
आपकी सरकार में प्रदेश की पहचान माफियाओं से ,मिलावटखोरों से थी।
हमने अपनी 15 माह की सरकार में आपके द्वारा सौंपे गये ख़ाली ख़ज़ाने से किसानों की कर्ज माफी की ,माफियाओं -मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया , प्रदेश में निवेश लाने का काम किया, युवाओं को रोजगार देने का काम किया,
महिलाओं को सम्मान ,सुरक्षा प्रदान की ,प्रदेश में गौशाला का निर्माण शुरू कराया ,पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण देने का काम किया ,कन्या विवाह की राशि बढ़ायी , सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भी बढ़ाई ,जनता को सस्ती बिजली भी प्रदान की ,अतिवृष्टि से खराब फसलों का तत्काल मुआवजा भी दिया।
इन 15 माह में हमने इन सब कामों के साथ ही प्रदेश की पहचान बदलने का काम भी किया।
आपकी सरकार में प्रदेश के माथे पर लगे महिलाओं में अत्याचार में नंबर वन ,किसानों की आत्महत्याओं में नंबर वन ,बेरोजगारी में नंबर वन ,भ्रष्टाचार में नंबर वन ,मजदूरों के उत्पादन में नंबर वन,
युवाओं की रोजगार के अभाव में आत्महत्या में नंबर वन प्रदेश के दाग को धोने का काम भी किया।
प्रदेश की जनता इस सच्चाई को जानती है और उस जनता का अगला निर्णय भी हमें शिरोधार्य होगा।