शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, कहीं यह बात…
.jpeg)
भोपाल.आयुषी जैन. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में आयोजित भाजपा सदस्यता ग्रहण समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अन्य नेताओं के साथ सभा को संबोधित किया..
वही सीएम शिवराज ने कांग्रेश पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कमलनाथ जी तो विकास कार्यों का नाम आते ही पैसों के अभाव का रोना रोने लगते हैं जो राहुल गांधी और सोनिया गांधी के तलवे चाटे वह वफादार जो जनता की लड़ाई लड़े वह गद्दार..
आगे शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जनता के बीच जाकर आज तक उनकी समस्याएं नहीं सुन पाए प्रदेश का विकास कैसे करते और तो और उन्होंने अपने मंत्रियों और विधायकों तक की नहीं सुनी..
सीएम शिवराज के इन बयान के बाद पूर्व सीएम ने अपनी बात फेसबुक पोस्ट पर लिखकर कही है,
कमलनाथ ने लिखा है-
शिवराज जी अपने ईमान का सौदा करना जनादेश को धोखा देना पीठ में छुरा घोंप ना जनता वाला को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विश्वास को तोड़ ना वह भी सिर्फ सत्ता की चाह के लिए पद प्राप्ति के लिए चंद स्वार्थ पूर्ति के लिए वह भी उस पार्टी के साथ जिसने मान सम्मान पद सब कुछ दिया बताएं क्या कहलाता है??
दल छोड़ना व जनता के विश्वास का सौदा करने में बहुत फर्क है..
जिन सम्मानीय लोगों का आप जिक्र कर रहे हैं उन्होंने कभी अपने मूल्यों सिद्धांतों और आदर्शों का सौदा नहीं किया इनमें से कितनों ने भाजपा में प्रवेश लिया?
राजनीतिक क्षेत्र में आज भी कई लोग अपने मूल्यों सिद्धांतों व आदर्शों के लिए जाने जाते हैं और कईयों का इतिहास ही धोखा गद्दारी से जुड़ा हुआ है..




