सभी खबरें

विश्वव्यापी महामारी के बीच राजनीति:-शिवराज सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की जनता खुली आँखो से देख रही है:-कमलनाथ

मध्य प्रदेश में लोक धाम के बीच नेताओं की राजनीति चरम पर है. कांग्रेस और भाजपा के नेता लगातार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं.

 इसी बीच आज कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को खरी-खोटी सुनाई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता जनता देख रही है.. इस महामारी के दौरान राजस्थान सरकार ने बिजली का बिल माफ किया है पर मध्यप्रदेश में बिजली का बिल माफ करने की बजाय बिल और भी बढ़ा दिया गया. उद्योगपतियों ने जिसे लेकर ई-धरना भी दिया…. पर बिजली का बिल अब भी काफी ज्यादा आ रहा है. 

 जानिए कमलनाथ में शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट कर क्या कहा:

देश का आमजन इस महामारी में पानी व बिजली बिल में छूट माँग रहा है , किसान रियायत माँग रहा है , उसकी उपज का वाजिब दाम माँग रहा है , ग़रीब व मज़दूर राहत पैकेज माँग रहा है,

https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1264483926204190720?s=19

प्रदेश के उद्योग वास्तविक खपत पर बिजली बिल की माँग कर लॉकडाउन की अवधि में फ़िक्स चार्ज से लेकर विभिन्न अन्य चार्जों में छूट की माँग कर रहे है , कर्मचारी महंगाई भत्ता माँग रहा है , एरियर माँग रहा है ,
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1264483928049664001?s=19

पालक लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फ़ीस में छूट की माँग कर रहे है लेकिन तत्परता से  फ़ैसला लॉकडाउन में बंद रही शराब की दुकानो को वार्षिक शुल्क में छूट का लिया गया ?
शिवराज सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की जनता खुली आँखो से देख रही है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1264483930801164288?s=19

 जिस संकट की घड़ी में संपूर्ण देश को एक साथ होना चाहिए तो वहीं मध्य प्रदेश में लगातार राजनीति हो रही है

 सभी एक दूसरे पर आरोप ही लगा रहे हैं. कोई इस तरह ध्यान नहीं दे रहा है कि इस विश्वव्यापी महामारी से जल्द से जल्द कैसे निपटा जाए….. जाने कब तक प्रदेश में ऐसी ओछी राजनीति का गंदा खेल खेला जाएगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button