20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Breaking News सियासी उलटफेर जारी ,भाजपा के 13 विधायक थाम सकते हैं कांग्रेस का हांथ – सूत्र

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातर मध्यप्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है। जहां कहीं विधायकों के लापता होने की खबर आती है तो कही सरकार के अस्थिर होने की खबरे आती हैं। 

ब्रेकिंग न्यूज सियासी उलटफेर जारी ,भाजपा के कुछ विधायक थाम सकते हैं कांग्रेस का हांथ !
मध्यप्रदेश की सियासत में पल पल बदलाव देखने को मिल रहा है जहां कही गेंद भाजपा के पाले में पहुंचती नजर आती है तो कही कांग्रेस अपनी सत्ता की ताकत दिखाती है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर के मुताबिक भाजपा के 13 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से लगातर मध्यप्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है। जहां कहीं विधायकों के लापता होने की खबर आती है तो कही सरकार के अस्थिर होने की खबरे आती हैं। 
आज ही मंदसौर विधायक ने इस्तीफा देकर राजनीति में हलचल मचा दी थी। 

जारी है सीएम हाऊस में बैठक

एमपी में एक बार फिर गहराया सियासी संकट, डंग के इस्तीफे के बाद हरकत में आई सरकार सीएम हाऊस में कर रही बैठक
मध्यप्रदेश में जारी नाटकीय अंदाज का सियासी ड्रामा दिन व दिन बढ़ता जा रहा है । कांग्रेस की ओर से लगातार यह दावे किया जा रहा है कि उनकी सरकार सुरक्षित है लेकिन बीते दो दिन में लगातार कोई नई घटना घटित हो रही है। 
इसमें ताजा उदाहरण मंदसौर विधायक हरदीप डंग के इस्तीफे का है जिसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी हैं जिसके बाद हरकत में आई सरकार बैठक को अंजाम दे रही है। जानकारी के अनुसार अभी सीएम हाउस में कांग्रेस की मंत्रणा चल रही है कि कैसे सरकार को स्थिर रखा जाए। इस बैठक में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी मौजूद हैं।

आधा दर्जन मंत्री बैठक में मौजूद।

जयवर्धन सिंह, गोविंद सिंह, सुखदेव पांसे, सज्जन सिंह वर्मा

क्या था मामला
गुरूवार को ही कांग्रेस विधायक डंग ने इस्तीफा दिया था साथ ही उन्होनें कांग्रेस पर आरोप भी लगाए थे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।