कमलनाथ बोले सच्चाई का साथ दो, नरोत्तम मिश्रा का तंज, आपकी सच्चाई देखकर जनता भुगत चुकी है…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कमलनाथ ने जनता को संदेश जारी कर कहा कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए आज सभी लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे सच्चाई को पहचाने और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें।
पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने करार तंज कसा हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कमलनाथ पर निशाना साधा।

नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट पर कमलनाथ के संबोधन वाली वीडियो शेयर करते हुए कहा की – कमलनाथ जी आपने अपने जनसंबोधन में जनता से सच्चाई को पहचानने और उसका साथ देने का आह्वान किया हैं। लेकिन जनता आपकी सच्चाई 15 महीने देख और भुगत चुकी हैं अब वो आपके झांसे में नहीं आने वाली। सच्चाई तो यह है कि मप्र की जनता अब भाजपा के साथ हैं।




