खोजें

Sagar : पीएम मोदी पर कमलनाथ ने कसा तंज "मुंह चलाने और देश चलाने में होता है अंतर", साथ ही बेरोजगार को दी ये सौगात

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ यूँ तो ज्यादा बयानबाज़ीकरते नहीं पर जब करते हैं तो अच्छ-अच्छो को आयना दिखा देते हैं। कल यानी रविवार को रविदास जयंती के मौके पर सागर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अपनी हाज़िरजवाबी के लिए मशहूर कमलनाथ ने पीएम और देश के मौजूदा हालात पर तंज कसते हुए कहा कि "देश चलाने में और मुंह चलाने में बहुत बड़ा अंतर होता है।

Sagar, Gautam Kumar : प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ यूँ तो ज्यादा बयानबाज़ीकरते नहीं पर जब करते हैं तो अच्छ-अच्छो को आयना दिखा देते हैं। कल यानी रविवार को रविदास जयंती के मौके पर सागर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अपनी हाज़िरजवाबी के लिए मशहूर कमलनाथ ने पीएम और देश के मौजूदा हालात पर तंज कसते हुए कहा कि “देश चलाने में और मुंह चलाने में बहुत बड़ा अंतर होता है।

CM कमलनाथ ने कहा, 'मोदी जी ध्यान मोड़ने के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। मुंह चलाने में और देश चलाने में बहुत अंतर होता है। कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं।

युवाओं को दी बड़ी सौगात

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों के लिए शुरू की गई 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत बेरोजगारों को अब चार हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये मासिक मिलेंगे। सूबे के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने इस बारे में कहा था, 'राज्य के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 'मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' चलाई गई है। इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ चार हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपये किया जा रहा है।'

Exit mobile version