खोजें

सोनिया गांधी से मिलने जनपथ पहुंचे कमलनाथ, मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

सोनिया गांधी से मिलने जनपथ पहुंचे कमलनाथ, मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी

सोनिया गांधी से मिलने जनपथ पहुंचे कमलनाथ, मिलेगी यह बड़ी जिम्मेदारी

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंचे थे जिसके बाद अभी अभी वह सोनिया गांधी से मिलने जनपथ पहुंच चुके हैं.एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय संगठन में कोई नई ज़िम्मेदारी मिलने की सुगबुगाहट लगातार चल रही है.

कमलनाथ को पार्टी देगी बड़ी जिम्मेदारी:-

 गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की पीसीसी चीफ कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा जाएगा. इसी सिलसिले में आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोनिया गांधी से मिल सकते हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्‍यक्ष पद संभालने से इनकार करने और सोनिया गांधी की सेहत ठीक न रहने के कारण पार्टी ने अब एक बार फिर कार्यकारी अध्‍यक्ष चुनने का फैसला किया है. पिछले कई चुनावों में कांग्रेस ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसके बाद से पार्टी लगातार अध्‍यक्ष पद को लेकर मंथन कर रही है.

 कांग्रेस पार्टी कमलनाथ को विश्वसनीय और लोकप्रिय मानती है और यही कारण है कि कमलनाथ को कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार सौंपा जा सकता है.कांग्रेस ने कोरोना महामारी को देखते हुए 23 जून को प्रस्‍तावित पार्टी के अध्‍यक्ष पद के चुनाव को अस्‍थायी तौर पर स्‍थगित कर दिया था.

 महामारी के कारण लगातार चुनाव टलते चले जा रहे हैं जिसके बाद पार्टी ने यह तय किया है कि जब तक पार्टी को अध्यक्ष नहीं मिल जाता तब तक कार्यकारी अध्यक्ष पूरा पदभार संभालेंगे

Exit mobile version