राहुल गांधी की भी नहीं सुनते कमलनाथ, "गांधी" की कांग्रेस पार्टी अलग और "नाथ" की अलग है:- सीएम शिवराज

राहुल गांधी की भी नहीं सुनते कमलनाथ, गांधी की कांग्रेस पार्टी अलग और नाथ की अलग है:- सीएम शिवराज

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- भाजपा में जब से राहुल लोधी शामिल हुए हैं तब से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की जुबान काफी तेज हो गई है. लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और राहुल गांधी को घेरते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला किया है उन्होंने कहा है कि गांधी के लिए कांग्रेस अलग और नाथ के लिए अलग है. दोनों अपने अपने हिसाब से पार्टी चलाते हैं. कमलनाथ राहुल गांधी की एक नहीं सुनते. 

 शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा, इसकी जगह अपनी पार्टी पर ध्यान दें और कुछ काम कर लें. 

 राहुल लोधी को लेकर बयान देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि राहुल लोधी का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो गया था वह अब विकास की  ललक के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उन का तहे दिल से भाजपा स्वागत करती है.
 वहीं कांग्रेस नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हुए हैं उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को परिणाम आने वाले हैं, भारतीय जनता पार्टी को यह बात समझ में आ गई है कि अब उनकी हार निश्चित है. इसीलिए उनकी बौखलाहट साफ दिख रही है..

 अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि मध्य प्रदेश की राजनीति के बीच, नेताओं के जुबानी वॉर के बीच मध्यप्रदेश में कौन अपनी सरकार बनाता है.. किसके हाथ में मध्य प्रदेश की कमान होगी, और सिंहासन पर कौन विराजमान होगा कमलनाथ या शिवराज…..!!

Exit mobile version