सभी खबरें

राहुल गांधी से मिले कमलनाथ, 1 घंटे तक दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा, ये थे अहम मुद्दे

नई दिल्ली : शनिवार को राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों दिग्गज नेताओं की ये मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली।

इस दौरान कमलनाथ ने राहुल गांधी को 1 फरवरी से शुरू किए जा रहे कांग्रेस के प्रदेशव्यापी “ घर चलो घर-घर चलो अभियान ” की भी जानकारी दी। साथ ही चल रहे सदस्यता अभियान व संगठन के विभिन्न विषयों की भी उन्हें जानकारी दी है।

इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच पांच राज्यों में चल रहे चुनाव की वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा हुई। कमलनाथ ने राहुल गांधी को बताया है कि देशभर में माहौल भाजपा के खिलाफ है। आमजनता परेशान है।

इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों सहित विभिन्न राजनैतिक मुद्दों ,वर्तमान परिस्थितियों व आगामी रणनीति पर भी इस मुलाकात में चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button