सभी खबरें

कमलनाथ मांगे माफी, OBC वर्ग के साथ छल कर उनका UP जाना सही नहीं – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से माफी मांगने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में OBC वर्ग के साथ छल कर कमलनाथ जी का उत्तर प्रदेश जाना सही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनको ओबीसी वर्ग से जुड़े विषय पर सारगर्भित चर्चा कर जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

बता दे कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मामला अदालतों से होकर मप्र विधानसभा पहुंच गया है। आज शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा स्थगन प्रस्ताव की मांग की गई है, जिसके बाद इस पर बहस जारी है। 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि OBC वर्ग के साथ कांग्रेस ने जो पाप किया है वह विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने से दब नहीं जाएगा। मप्र सरकार नियम प्रक्रिया के अनुसार सदन में हर चर्चा के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button