23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ग्वालियर : सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने काटा अपना गुप्तांग, शिवलिंग पर किया अर्पित

हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज किया जा रहा है

ग्वालियर सेंट्रल जेल (Gwalior Central Jail) से एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। यहाँ मंगलवार सुबह डकैती और मर्डर के आरोप में बंद एक कैदी ने अपने लिंग को काट दिया और जेल परिसर के अंदर बने शिवलिंग पर चढ़ा दिया। जिसके बाद कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बहरहाल उसकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है।

ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि “हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे विष्णु कुमार ने जेल परिसर के अंदर स्थित शिव मंदिर में सुबह 6.30 बजे प्रार्थना की और एक चम्मच से अपना लिंग काटकर शिवलिंग को अर्पित कर दिया। कुमार के रोने की आवाज सुनकर अन्य कैदी और जेल वार्डन मौके पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया, उन्होंने कहा कि कैदी को जयरोग्या अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।”

पूछताछ पर, कुमार ने दावा किया कि उसने भगवान शिव का सपना देखा था। वहीं घटना के बाद से इस बात की भी चर्चा है कि विष्णु ने गुप्तांग रात में कोई सपना देखने के बाद संभवत: काटा होगा। फिलहाल विष्णु की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।