उपचुनाव : कांग्रेस के "कमल" एक्टिव, 27 सीटों पर इनको सौंपी गई अहम ज़िम्मेदारी…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस के हाथों से महज़ 15 महीनों के भीतर ही सत्ता छीन गई। दरअसल, कांग्रेस से बगावत करके ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा, जिसके बाद उनके 22 समर्थक विधायको ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गए। यहीं कारण था कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस की सरकार 15 महीनों में ही गिर गई।
अब प्रदेश में जल्द ही उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एक्टिव हो गए हैं। हर स्तर पर सबकी जिम्मेदारी तय कर रही हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बैठक कर सबकी जिम्मेदारी तय की हैं।
बता दे कि उपचुनावों में जीत के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही हैं। इसी के तहत विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, समन्वयक, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, पन्ना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई हैं। सभी को चुनाव की तैयारियां शुरू करने कहा गया हैं। साथ ही वोटर्स को अपने पक्ष में करने को लेकर भी नीति बनाई गई हैं।
दी गई ये ज़िम्मेदारी
प्रभारी को भी मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया हैं।
सेक्टर प्रभारी को पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी दी गई हैं।
पन्ना प्रभारी मतदाता सूची पर नजर रखेंगे।
सेक्टर अध्यक्ष को बूथ के पन्ना प्रभारियों से संपर्क रखना होगा।
मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्षों बूथ के पन्ना प्रभारियों से संपर्क में रहेंगे।




